उपमा अलंकार, परिभाषा एवं उदाहरण, upama Alankar, upama ke ang, purnopama, luptopma, पूर्णोपमा, लुप्तोपमा अलंकार, इनके पहचान और उदाहरण
अनुप्रास अलंकार पढ़ें
उपमा अलंकार, परिभाषा एवं उदाहरण, upama Alankar, upama ke ang, purnopama, luptopma, पूर्णोपमा, लुप्तोपमा अलंकार, इनके पहचान और उदाहरण
उपमा अलंकार की परिभाषा --
जब किसी व्यक्ति अथवा वस्तु की विशेषता बताने के लिए उसकी समानता या तुलना उससे ज्यादा प्रसिद्ध व्यक्ति अथवा वस्तु से की जाती है, तब उपमा अलंकार होता है। दूसरे शब्दों में कहा जाता है कि किसी व्यक्ति अथवा वस्तु की तुलना उससे अधिक प्रसिद्ध व्यक्ति अथवा वस्तु से कराई जाती है, वहां उपमा अलंकार होता है। जैसे पीपल पात सरिस मन डोला। यहां देखिए, मन की तुलना पीपल के पत्ते से की गई है। डोलने में पीपल पात अधिक प्रसिद्ध है।
उदाहरण -- सीता का मुख चन्द्रमा के समान सुन्दर है।
यहां सीता का मुख चंद्रमा के समान सुन्दर बताया गया है। इसलिए उपमा अलंकार है।
उपमा के अंग
उपमा के चार अंग हैं -- उपमेय, उपमान, समान धर्म और वाचक शब्द।
उपमेय -- जिस व्यक्ति या वस्तु की समानता की जाती है उसे उपमेय कहते हैं। उपर्युक्त उदाहरण में सीता उपमेय है।
उपमान - जिस प्रसिद्ध वस्तु या व्यक्ति से उपमेय की समानता की जाती है। उसे उपमान कहते हैं। उदाहरण में चन्द्रमा उपमान है।
समान धर्म -- उपमेयर और उपमान में जो गुण समान पाया जाता है। इसे समान धर्म कहते हैं। जैसे सुंदर समान धर्म है।
वाचक शब्द -- जिस शब्द विशेष से समानता या उपमा का बोध होता है, उसे वाचक शब्द कहते हैं। उदाहरण में के समान वाचक शब्द है।
पूर्णोपमा -- जिस उपमा में चारों अंग उपस्थित रहते हैं , वहां पूर्णोपमा होती है। जैसे -
1. पीपल पात सरिस मन डोला।
2. वह दीप शिखा सी शांत भाव में लीन।
3 वह टूटे तरू की छुटी लता सी दीन।
5. ऊषा - सुनहरे तीर बरसती
जय लक्ष्मी - ही उदित हुई।
5. मुख बाल रवि सम लाल होकर
ज्वाला सा बोधित हुआ।
6. हरिपद कोमल कमल से।
7. नीलकमल से सुन्दर नयन।
8. रति सम रमणीक मूर्ति राधा की।
9. हाय फूल सी कोमल बच्ची
10. सिंधु - विस्तृत और अथाह
एक निर्वासित का उत्साह।
लुप्तोपमा
जिस उपमा अलंकार में चारों अंगों में से कोई एक अंग लुप्त हो , वहां लुप्तोपमा अलंकार होता है। उदाहरण -
1. यह देखिए अरविंद से शिशुवृदं कैसे हो रहे। समान धर्म लुप्त ।
2. पड़ी थी बिजली - सी विकराल । उपमेय लुप्त है।
3. मखमल के झूल पड़े हाथी सा टीला । सामान धर्म लुप्त है।
4. वह नव नलिनी से नयन वाला कहां है । उपमेयर लुप्त।
प्रिय छात्र छात्राओं ! यह विषय कैसा लगा कौमेट बाक्स में जरूर लिखें। अंग्रेजी के फ्रि कोर्स आनलाइन दिए जा रहे हैं। एकदम free. Click on link https:// alison.com?utm_source=alison_user&utm_medium=affiliates&utm_campaign=25200895
Contact US on comment box
https://www.amazon.in/vdp/1c85d4953708406c9fca2b352e4f65a2
Free English grammar course के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://alison.com/course/diploma-inbasic-english-grammar-revised-2017?utm_source=alison_user&utm_medium=affiliates&utm_campaign=25200895
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें