शहीद रामप्रसाद बिस्मिल , Shahid Ramprasad Bismil , biography

Ramprasad Bismil

 अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल , Amar Shaheed Ramprasad Bismil, biography


19 दिसंबर, 1927 प्रातः साढ़े छः बजे का समय । गोरखपुर जेल से फांसी के तख्ते की ओर जाते हुए एक क्रांतिकारी हुंकार भरते हुए कह उठा --

" मालिक तेरी रज़ा रहे और तू ही तू रहे,

 बाकी न मैं रहूं न मेरी आरज़ू रहे।

 जब तक कि तन में जान, रगों में लहू रहे,

 तेरा ही जिक्र या तेरी ही जुस्तजू रहे।।"


फिर उसने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा -- " मैं ब्रिटिश सरकार का विनाश चाहता हूं। "

ये शब्द अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल के हैं जब वे फांसी के फंदे पर झूलने जा रहे थे।

राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म 1897 ई में हुआ था। ऊर्दू की चौथी कक्षा पास करने के बाद जब वे पांचवीं कक्षा में पहुंच तब उनकी आयु 14 वर्ष की थी।

बचपन में उन्हें कुछ बुरी आदतों ने घेर लिया था लेकिन उसी समय मुंशी इंद्रजीत से उनका मेल जोल हुआ और उन्होंने संध्या सीखी।

बिस्मिल लिखते हैं -- "सत्यार्थ प्रकाश " के अध्ययन से मेरा काया पलट हो गया। उन्हीं दिनों शाहजहांपुर में स्वामी सोमदेव जी का आगमन हुआ। उनके भाषणों का मुझ पर अच्छा प्रभाव पड़। मैं धर्म - कर्म में लीन हो गया और इतना सत्यवक्ता बन गया कि एक बार पिता जी किसी पर दावा करके वकील से कह गए कि जो काम हो वह मुझसे करवा लें। वकील ने मुझे पिता जी का हस्ताक्षर करने को कहा। उस समय घर की स्थिति कुछ अच्छी न थी और हस्ताक्षर न करने से सौ रुपए की हानी हो रही थी। फिर भी मैंने स्पष्ट कह दिया  - यह धर्म विरुद्ध है , मैं ऐसा कभी नहीं कर सकता। 


उन्हीं दिनों समाचार पत्रों में लाहौर षड्यंत्र के अभियुक्तों के संबंध में निर्णय प्रकाशित हुआ जिसमें भाई परमानन्द जी जैसे महान पुरुष को फांसी की सजा दी गई थी। यह समाचार सुनकर बिस्मिल के हृदय में विद्रोह की ज्वाला भड़क उठी। उन्होंने ब्रिटिश सरकार से बदला लेने का संकल्प लिया। यहीं से उनके हृदय में क्रांतिकारी विचारों का सूत्रपात हुआ।



बिस्मिल जब नौवीं कक्षा में थे तभी लखनऊ में अखिल भारतीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। इसमें वे बड़े उत्साह से सम्मिलित हुए। यहीं उन्हें क्रांतिकारी संगठनों का पता चला। वे भी इस समिति के सदस्य बन गये। इस समिति के सदस्य दो प्रकार के कार्य करते थे - धन एकत्रित कर हथियार जुटाना  और विभिन्न राज्यों में सदस्य बनाना। समिति के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से बिस्मिल ने एक पुस्तक लिखी , नाम था - " अमेरिका को स्वतंत्रता कैसे मिली " । उन्होंने बाद में तीन पुस्तकें और लिखी। नाम था - कैथेराइन, स्वदेशी रंग, और क्रांतिकारी जीवन। इनमें पहली दो पुस्तकें प्रकाशित हुई लेकिन तीसरी पुस्तक प्रकाशित करने वाले कोई प्रकाशक तैयार नहीं हुआ। बिस्मिल स्वतंत्र व्यवसाय करने लगे जिससे उनकी घर की स्थिति सुधर गई थी।

रामप्रसाद बिस्मिल की इच्छा थी कि वह भी अंग्रेजी सरकार के विरुद्ध कुछ करें। वह अपने व्यवसाय को छोड़कर फिर से संगठन के काम में लग गए। उन दिनों असहयोग आंदोलन के शिथिल हो जाने के कारण अनेक युवक क्रांतिकारी आंदोलन की ओर सक्रिय हो गए थे। लेकिन पुलिस के भय से उन संगठनों को आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही थी। इसलिए निश्चय किया गया कि किसी छोटे स्टेशन के पास रेलगाड़ी से सरकारी खजाने को लूट लिया जाए। काकोरी स्टेशन पर सरकारी खजाना लूट लिया गया।


काकोरी लूट कांड में बिस्मिल पकड़े गए। उनका मुकदमा मजिस्ट्रेट आईनुद्दीन के कचहरी में चल रहा था। इस मुकदमे में बिस्मिल ने अपनी पैरवी खुद ही की थी। उन्हें मौत की सजा सुनाई गई।  19 सितंबर 1927 को बिस्मिल ने हंसते - हंसते फांसी के फंदे पर झूलकर अपना शीश भारत माता के चरणों में अर्पित कर दिया।

आल्प्स पर्वत पर रेल यात्रा

Important question answer , प्रश्न उत्तर



1. शहीद रामप्रसाद बिस्मिल को किस दिन फांसी दी गई ?
उत्तर -  शहीद रामप्रसाद बिस्मिल को 19 दिसंबर 1927 को प्रातः फांसी दी गई थी।

2. फांसी के तख्ते पर चढ़ने से पूर्व बिस्मिल ने क्या इच्छा प्रकट की ?
उत्तर - फांसी से पहले बिस्मिल ने अपनी मां से मिलने की इच्छा जताई।

3. बिस्मिल का काया पलट कैसे हुआ ?
उत्तर -" सत्यार्थ प्रकाश" के अध्ययन से बिस्मिल का काया पलट हो गया।

4. एक उदाहरण देकर मोदी के सत्य वक्ता होने का परिचय दे।
उत्तर -- एक बार किसी मुकदमे के दौरान वकील ने बिस्मिल से कहा कि अपने पिता जी का हस्ताक्षर कर दो। हस्ताक्षर न करने पर सौ रुपए की हानी हो रही थी, लेकिन बिस्मिल ने हस्ताक्षर नहीं किया। उन्होंने कहा - यह धर्म के विरुद्ध है।

5. बिस्मिल क्रांतिकारी आंदोलन के साथ कब और कैसे जुड़े ?
उत्तर - 
बिस्मिल जब नौवीं कक्षा में थे तभी लखनऊ में अखिल भारतीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। इसमें वे बड़े उत्साह से सम्मिलित हुए। यहीं उन्हें क्रांतिकारी संगठनों का पता चला। वे भी इस समिति के सदस्य बन गये। 

6. बिस्मिल द्वारा रचित पुस्तकों के नाम लिखे ।
उत्तर - बिस्मिल द्वारा रचित पुस्तकों के नाम निम्नलिखित हैं - 
अमेरिका को स्वतंत्रता कैसे मिली, कैथेराइन, स्वदेशी रंग, और क्रांतिकारी जीवन।

7. क्रांतिकारियों ने आर्थिक समस्या को सुलझाने के लिए क्या उपाय सोचा ?
उत्तर - क्रांतिकारियों ने आर्थिक समस्या को सुलझाने के लिए किसी छोटे स्टेशन पर सरकारी खजाना लूटने का काम किया। यह काकोरी काण्ड के नाम से जाना जाता है।









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रेमचंद के जीवन पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर premchand MCQ answer

बाबू वीर कुंवर सिंह जीवन परिचय, A biography of Babu Veer Kunwar Singh

सैयद अमीर अली 'मीर' हिन्दी कवि की जीवनी, A biography of Saiyad Amir Ali Meer, Hindi poet.