Agniveer , अग्निवीरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, नियमावली की पूरी जानकारी

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने के मौके, प्रक्रिया शुरू  

Agniveer recurrent saidul


Agniveer , अग्निवीरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, नियमावली की पूरी जानकारी।

थल सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए एक जुलाई से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। एलान हो गया है। भर्ती पांच श्रेणियों में की जाएगी।


शैक्षणिक योग्यता - अग्निवीरों के भर्ती की शैक्षणिक योग्यता आठवीं से बारहवीं तक रखी गई है।

मापदंड एवं प्रकिया


मापदंड में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को भर्ती रैलियों में सामिल होने की सूचना दी जाएगी। मापदंड उसी तरह रहेंगे जैसे पूर्व में सेना में भर्ती के लिए होते रहे हैं। 

उम्र सीमा


अग्निवीरों के आवेदन की अधिकतम उम्र सीमा 23 वर्ष है।  इसके लिए तिथि एक अक्टूबर 2022 कट आफ रखा गया है।
अर्थात 01 अक्टूबर 2022 को अधिकतम उम्र सीमा 23 वर्ष है। इस तिथि को अभ्यार्थियों का उम्र 17.5 वर्ष से कम और 23 साल से अधिक नहीं होना चाहिए।

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने के मौके, प्रक्रिया शुरू  

अग्निवीरों की श्रेणियां


अग्निवीरों की पांच श्रेणियां होगी। अग्निवीर ( जनरल ड्यूटी ) 45 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास होना जरूरी है। 
टेक के लिए भौतिक, रसायन, गणित में 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास, और अग्निवीर टेक ( ए वीएन एंड ए एमवी एग्जामिनर के लिए) भी यही योग्यता है।


अग्निवीर क्लर्क के लिए शैक्षणिक योग्यता 12 वी में 60 प्रतिशत अंक होना चाहिए। अन्य दो श्रेणियां ट्रेडस मैन की रहेगी। जिसमें एक में दसवीं कक्षा और दूसरी में आठवीं कक्षा पास होना जरूरी है।

पूर्व सैनिकों के बच्चों को भर्ती में शारीरिक मापदंड में छूट रहेगी। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रेमचंद के जीवन पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर premchand MCQ answer

आशा भोंसले का जीवन परिचय: संगीत की दुनिया की 'वर्सेटाइल' रानी

शहीद रामप्रसाद बिस्मिल , Shahid Ramprasad Bismil , biography