Ravi Kumar Dahiya

 रवि कुमार दाहिया : जीवनी, उपलब्धियां,मेडल , Ravi Kumar Dahiya biography, medals

रवि कुमार दाहिया


दोस्तों ! आज भारतीय पहलवान रवि कुमार दाहिया का नाम प्रत्येक भारतीय के लिए शान और गर्व का विषय है क्योंकि 26 वर्षीय यह पहलवान ने अपनी खेल भावना और शालीनता का परिचय देते हुए टोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत पदक प्राप्त किया है। मैच के सेमीफाइनल में विरोधी पहलवान ने इनके बाजू पर अपने दांत गड़ाकर घिनौनी हरकत की , फिर भी रवि कुमार दाहिया ने अपनी पकड़ ढीली नहीं की और सेमीफाइनल मैच जीत लिया।  फाइनल मैच में रसिया के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देने के बावजूद हारकर इन्हें रजत मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इनकी ट्रेनिंग दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में कोच सतपाल सिंह और वीरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में हुई। वहीं वे सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त जैसे महान खिलाड़ियों को खेलते देखा था। तो आइए आज हम रवि कुमार दाहिया के जीवन और उपलब्धियों तथा पारिवारिक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

भारतीय पहलवान रवि कुमार दाहिया 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी हैं। इनका जन्म भारत के हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले के नाहरी नामक गांव में हुआ। इनके पिता का नाम राकेश दाहिया है जो एक किसान है। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इनके पास खेती के लिए बहुत कम जमीन है।  दूसरे की जमीन पट्टे पर लेकर खेती बाड़ी करते हैं।

 राकेश दाहिया भी पहलवान थे तथा देश के लिए मेडल जीतने का सपना रखते थे। परन्तु आर्थिक तंगी के कारण उनका यह सपना अधूरा रह गया।  बेटे के जन्म के साथ उनकी यह लालसा पुनः जाग्रत हो गई और उन्होंने बेटे रवि पर जी तोड मेहनत किया। वे अपने गांव से लगभग 40 किलोमीटर दूर चलकर बेटे के लिए दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में दूध , मक्खन और फल पहुंचाने आते थे, क्योंकि एक पहलवान को कैसा भोजन चाहिए वे अच्छी तरह जानते थे। रवि दस साल की उम्र से ही दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ट्रेनिंग लेते थे।

नाम - रवि कुमार दाहिया
पिता का नाम - राकेश दाहिया
जन्म तिथि - 12 दिसम्बर, 1997
जन्म स्थान - हरियाणा के सोनीपत जिले में नाहरी गांव
वजन - 57 किलोग्राम
ऊंचाई - 5 फिट सात इंच
कोच का नाम - सतपाल सिंह और वीरेंद्र कुमार
ट्रेनिंग सेंटर - दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम



रवि कुमार दाहिया की उपलब्धियां और मेडल

1. 2015 में जुनियर वल्ड चैम्पियन शीप में सिल्वर मेडल।
2. 2017 में आयोजित सीनियर नेशनल गेम्स में रवि दाहिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे लेकिन चोट लगने के कारण खेल से बाहर निकल आए।
3. रवि दाहिया ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में एशियन चैम्पियन रीजा अत्रीनाघरची को हराकर कांस्य पदक जीता।
4. रवि दाहिया ने 2018 में अंडर 23 वल्ड चैम्पियन शीप में सिल्वर मेडल जीता।
5. 2021 में टोक्यो ओलंपिक में उम्दा प्रदर्शन करते हुए रजत मेडल जीतकर देश की शान बढ़ाई।


दोस्तों! रवि कुमार दाहिया ने अपनी लगन और परिश्रम के बल पर अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करते हुए विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। निःसंदेह यह हम सब भारतवासियों के लिए बहुत गर्व की बात है।

इसे भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रेमचंद के जीवन पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर premchand MCQ answer

बाबू वीर कुंवर सिंह जीवन परिचय, A biography of Babu Veer Kunwar Singh

सैयद अमीर अली 'मीर' हिन्दी कवि की जीवनी, A biography of Saiyad Amir Ali Meer, Hindi poet.