उपमा अलंकार, परिभाषा एवं उदाहरण, upama Alankar, upama ke ang, purnopama, luptopma, पूर्णोपमा, लुप्तोपमा अलंकार, इनके पहचान और उदाहरण
अनुप्रास अलंकार पढ़ें उपमा अलंकार, परिभाषा एवं उदाहरण, upama Alankar, upama ke ang, purnopama, luptopma, पूर्णोपमा, लुप्तोपमा अलंकार, इनके पहचान और उदाहरण उपमा अलंकार की परिभाषा -- जब किसी व्यक्ति अथवा वस्तु की विशेषता बताने के लिए उसकी समानता या तुलना उससे ज्यादा प्रसिद्ध व्यक्ति अथवा वस्तु से की जाती है, तब उपमा अलंकार होता है। दूसरे शब्दों में कहा जाता है कि किसी व्यक्ति अथवा वस्तु की तुलना उससे अधिक प्रसिद्ध व्यक्ति अथवा वस्तु से कराई जाती है, वहां उपमा अलंकार होता है। जैसे पीपल पात सरिस मन डोला। यहां देखिए, मन की तुलना पीपल के पत्ते से की गई है। डोलने में पीपल पात अधिक प्रसिद्ध है। उदाहरण -- सीता का मुख चन्द्रमा के समान सुन्दर है। यहां सीता का मुख चंद्रमा के समान सुन्दर बताया गया है। इसलिए उपमा अलंकार है। उपमा के अंग उपमा के चार अंग हैं -- उपमेय, उपमान, समान धर्म और वाचक शब्द। मधुमेह( diabetics ) की नई तकनीक दवा उपमेय -- जिस व्यक्ति या वस्तु की समानता की जाती है उसे उपमेय कहते हैं। उपर्युक्त उदाहरण में सीता उपमेय है। उपमान - जिस प्रसिद्ध वस्तु ...