सैयद अमीर अली 'मीर' हिन्दी कवि की जीवनी, A biography of Saiyad Amir Ali Meer, Hindi poet.

 सैयद अमीर अली 'मीर' हिन्दी कवि की जीवनी, A biography of Saiyad Amir Ali Meer, Hindi poet.


 हिन्दी साहित्य  के द्विवेदी युग के कवि सैयद अमीर अली मीर       ( 1873 - 1937 ) का जन्म सागर मध्यप्रदेश में हुआ था। बचपन में ही पिता की मृत्यु हो जाने के कारण यह अपने चाचा के पास सागर जिले के देवरी नामक गांव में रहने लगे। साहित्य के क्षेत्र में इनका प्रवेश समस्या पूर्ति के कारण हुआ। इनके कारण देवरी में अमीर मंडल कवि समाज की स्थापना हुई। सैयद अमीर अली मीर हिंदी के बहुत प्रेमी थे और हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के समर्थक थे ।रामचरितमानस के प्रति इनका विशेष अनुराग था।



"उलाहना पंचक" और "अन्योक्ति शतक " इनकी मुख्य काव्य कृतियां हैं। सैयद अमीर अली मीर की कविताओं के मुख्य विषय ईश्वर भक्ति और देश प्रेम है ।इनकी भाषा परिमार्जित खड़ी बोली है ।द्विवेदी युग के यह प्रमुख कवि माने जाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रेमचंद के जीवन पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर premchand MCQ answer

बाबू वीर कुंवर सिंह जीवन परिचय, A biography of Babu Veer Kunwar Singh