Sonakshi Sinha, सोनाक्षी सिन्हा की जीवनी,फिल्मी कैरियर
सोनाक्षी सिन्हा की जीवनी, फिल्मी कैरियर, Sonakshi Sinha biography
Table of contents
सोनाक्षी सिन्हा का जन्म, शिक्षा, माता पिता, फिल्मी कैरियर, हिट फिल्में, शादी की चर्चा, सोनाक्षी सिन्हा के भाई, सोनाक्षी सिन्हा के स्वभाव, सोनाक्षी के पशु प्रेम आदि की चर्चा यहां विस्तार से की गई है।
सोनाक्षी सिन्हा का जन्म, माता - पिता, प्रारम्भिक शिक्षा, भाई - बहन
सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 02 जून, 1987 को पटना में हुआ था लेकिन इनकी परवरिश मुम्बई में हुई। सोनाक्षी शाॅटगन के उपनाम से मशहूर फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की पुत्री हैं। लव और कुश इनके जुड़वां भाई हैं। सोनाक्षी इनसे छोटी है। सोनाक्षी सिन्हा को प्यार से सोना और जूनियर शाॅटगन के नाम से भी पुकारा जाता है।
सोनाक्षी सिन्हा की प्रारम्भिक शिक्षा आर्य विद्या मंदिर, मुम्बई में हुई। फिर इन्होंने श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकुरसी महिला विद्यापीठ से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक किया। सोनाक्षी की ऊंचाई 5 फीट 7 इंच है। सोनाक्षी का वजन 90 किलो था लेकिन फिल्मों में आने के लिए इन्होंने अपना वजन 30 किलो तक घटा लिया। इसके लिए उन्हें काफी परिश्रम करना पड़ा। इसके लिए मशहूर फिल्म स्टार सलमान खान ने उनकी काफी मदद की।
सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी कैरियर
सोनाक्षी सिन्हा 2005 में ' मेरा दिल लेके देखो ' जैसी फिल्मों में वस्त्र डिजाइनर के रूप में अपना कैरियर प्रारंभ की। लक्मे फैशन वीक 2009 में भी काम करने का उन्हें मौका मिला। सोनाक्षी की पहली हिट फिल्म दबंग 2010 में रिलीज हुई जो सुपर हिट फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म में उन्होंने मशहूर फिल्म स्टार सलमान खान के साथ काम किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में अभिनय के लिए सोनाक्षी सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ पदार्पण अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला है।
सोनाक्षी सिन्हा की अन्य मशहूर फिल्में राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, लूटेरा, बाॅस, हाॅलिडे , तेवर , मिशन मंगल आदि हैं जिसमें अभिनय कर उन्होंने खूब नाम कमाया है। दबंग 3 में वह फिर सलमान खान के साथ है। दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की आनेवाली फिल्म भुजद प्राइड ऑफ इंडिया चर्चा में है जिसमें उनकी खूब सराहना हो रही है।
सोनाक्षी सिन्हा के शौक और पसंद
सोनाक्षी सिन्हा खाने और घूमने की शौकीन हैं । भारतीय और थाई भोजन उन्हें खूब पसंद है। कभी - कभी जंक फूड खाना भी उन्हें अच्छा लगता है। समय निकाल कर वह फोटोग्राफी और पेंटिंग भी करती हैं। साड़ी पहनना उन्हें अच्छा लगता है। सोनाक्षी गाती भी है। उन्होंने रियो 2 में अपनी आवाज दी है।
सोनाक्षी सिन्हा पशु प्रेमी हैं। कुत्ते-बिल्ली को गोद लेने और उनके नसबंदी की वकालत पेटा के द्वारा की है।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी की चर्चा
इस समय सोनाक्षी की शादी की चर्चा जोरों पर है। चर्चा है कि वह मशहूर फिल्म स्टार सलमान खान की रिश्तेदार बन सकतीं हैं। कैसे वह सुनिए। कहा जा रहा है कि बंटी सचदेवा से उनके प्रेम प्रसंग चल रहे हैं। शादी से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। अगर यह शादी हो गई तो वह सलमान खान की रिश्तेदार बन जाएंगी क्योंकि सचदेवा सलमान के भाई सोहेल खान के सगे साले हैं।
हालांकि सचदेवा से पूर्व सोनाक्षी सिन्हा का नाम अर्जुन कपूर, रणबीर सिंह और शाहीद कपूर से भी जुड़ चुका है।
सोनाक्षी सिन्हा की अन्य विशेषताएं
सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा नहीं चाहते थे कि सोनाक्षी फिल्मों में काम करे, लेकिन सलमान खान के कहने पर उन्होंने सोनाक्षी को फिल्मों में काम करने की अनुमति दे दी। सोनाक्षी ने वादा किया कि फिल्मों में न तो वह विकनी पहनेंगी न चुम्बन सीन देंगी। सोनाक्षी इस वादे का इमानदारी से पालन करती है। फिल्में साइन करते समय निर्माता निर्देशक को स्पष्ट रूप से इस बात की जानकारी दे देती हैं।
https://f6fbb4m9jdm-cv7aqemm8p5z9l.hop.clickbank.net


The most enduring symbol of the Norse - titanium arts
जवाब देंहटाएं› tj-metal-arts mens titanium wedding bands kadangpintar › tj-metal-arts The https://jancasino.com/review/merit-casino/ most enduring symbol of the casinosites.one Norse - titanium arts · The most enduring symbol of the Norse - titanium arts · The most enduring symbol of 출장마사지 the Norse - titanium arts.