Krishna sobati biography कृष्णा सोबती की जीवनी

कृष्णा सोबती

 कृष्णा सोबती की जीवनी, Krishna sobati biography

भारत - पाकिस्तान पर जिन लेखकों ने हिंदी में कालजयी रचनाएं लिखीं , उनमें कृष्णा सोबती का नाम अग्रणी है। यशपाल का झूठा - सच, राही मासूम रजा का आधा गांव, भीष्म साहनी का तमस के साथ-साथ कृष्णा सोबती का जिंदगी नामा इस प्रसंग में एक उत्कृष्ट कृति है। हिन्दी कथा साहित्य में कृष्णा सोबती की विशिष्ट पहचान है।


कृष्णा सोबती का जन्म 1225 ई में गुजरात ( पश्चिम पंजाब, वर्तमान में पाकिस्तान ) में हुआ था। उनकी प्रमुख रचनाएं निम्नलिखित हैं - जिन्दगी नामा, दिलोदानिश, ऐ लड़की, समय सरगम, ( उपन्यास ), बार से बिछुड़ी, मित्रों मरजानी, बादलों के घेरे, सूरजमुखी अंधेरे के, ( कहानी संग्रह ), हम - हसमत , शब्दों के आलोक में ( शब्द - संस्मरण )


सुप्रसिद्ध लेखिका कृष्णा सोबती को हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार, हिन्दी अकादमी का शलाका सम्मान, साहित्य अकादमी की महत्तर सदस्यता सहित अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


कृष्णा सोबती ने हिंदी साहित्य में में कई ऐसे यादगार चरित्र का निर्माण किया है जिन्हें उनकी लेखनी ने अमर कर दिया है। मित्रो, शाहनी हशमत आदि ऐसे ही कुछ नाम हैं। उनका मानना था कि कम लिखना विशिष्ट लिखना। उनके उपन्यास, कहानियां, संस्मरण हिन्दी साहित्य संसार में अमर कृति है।


कृष्णा सोबती की भाषा में भी विविधता है जिसमें नये प्रयोग के द्वारा एक विशेष ताजगी देखने को मिलती है। संस्कृत निष्ठ तत्सम, ऊर्दू का बांकपन,  पंजाबी की जिंदादिली, ये सब कुछ उनकी रचनाओं में देखने को मिलता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रेमचंद के जीवन पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर premchand MCQ answer

आशा भोंसले का जीवन परिचय: संगीत की दुनिया की 'वर्सेटाइल' रानी

शहीद रामप्रसाद बिस्मिल , Shahid Ramprasad Bismil , biography