Komalika bari biography, कोमालिका की जीवनी

कोमालिका बारी की जीवनी, A biography of Komalika bari

Komalika bari


झारखण्ड की बेटी कोमालिका ने जूनियर विश्व आर्चरी चैम्पियन शीप में स्वर्णिम सफलता प्राप्त कर पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। 19 वर्षीय कोमालिका ने 2019 में कैडेट यूथ विश्व चैंपियन बनी थी। जूनियर और कैडेट आर्चरी में वल्ड चैम्पियन बनने वाली यह दूसरी भारतीय धनुर्धर बाला है। कोमालिका के स्वर्ण पदक से संपूर्ण भारत गौरवान्वित होकर उसमें विश्व चैंपियन दीपिका की छवि देख रहा है। तो आइए, आज हम स्वर्ण पदक विजेता धनुर्धर कोमालिका के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

कोमालिका झारखंड  जमशेदपुर की बेटी है। 19 वर्षीय कोमालिका टाटा आर्चरी एकेडमी का गौरव है। उसके पिता का नाम घनश्याम बारी एक छोटा सा होटल चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।  और माता का नाम लक्ष्मी बारी है, वह आंगनबाड़ी सेविका हैं। मां लक्ष्मी बारी ने ही अपनी बेटी कोमालिका को तीरंदाजी की ओर प्रेरित किया। कोमालिका बारहवीं की छात्रा है। वह पढ़ने में भी तेज है। दसवीं की परीक्षा में उसने 85 प्रतिशत अंक लाए हैं। स्कूल के शिक्षक उसे एथलीट बनाना चाहते थे लेकिन मां ने उसे तीरंदाजी की ओर प्रेरित किया। कोमालिका हंसमुख स्वभाव की लड़की है।

 कोमालिका ने स्वतंत्रता दिवस पर एक साथ तीन खुशियां अपने प्रशंसकों को दी है। पहली स्वतंत्रता दिवस की खुशी, दूसरी मिक्सड रिकर्व में वल्ड चैम्पियन बनने की खुशी और तीसरी, स्वतंत्रता दिवस के दिन ही वल्ड चैम्पियन बनने की खुशी। कोमालिका भारत की मौजूदा अंडर 18 कैडट की वल्ड चैम्पियन भी है।



कोमालिका बारी की कोच पूर्णिमा महतो कहती हैं --- कोमालिका बारी शुरू से ही अच्छे फार्म में चल रही थी। फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए पर्याप्त मौका मिला। उसने धैर्य और समर्पण के संतुलन से स्पेन की एलिया को मात दिया। ओलंपियन को हराने के बाद कोमालिका का आत्म विश्वास का स्तर बुलंद था।

कोमालिका बारी


अंतरराष्ट्रीय कोच हरेंद्र सिंह कहते हैं -- कोमालिका बारी निरंतर बेहतर कर रही है। पेरिस ओलंपिक की उम्मीद है कोमालिका। कोमालिका आने वाले समय में दीपिका कुमारी की विकल्प होगी। वह असाधारण तीरंदाज है।

अंतरराष्ट्रीय कोच डी. साईश्वरी राव कहती हैं --- जमशेदपुर की टाटा आर्चरी एकेडमी की शान कोमालिका का टैलेंट बेमिसाल है। वह यूथ आइकन बन गई है। उसमें ओलंपिक पदक जीतने का जूनून है। उसके इरादे को मजबूत बनाए रखने की जरूरत है।


सुंदर बेन जेठा

                      सुंदर बेन जेठा मधार्पर्या की जीवनी


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रेमचंद के जीवन पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर premchand MCQ answer

आशा भोंसले का जीवन परिचय: संगीत की दुनिया की 'वर्सेटाइल' रानी

शहीद रामप्रसाद बिस्मिल , Shahid Ramprasad Bismil , biography