Bhawina Ben Patel ,भाविना बेन पटेल की जीवनी, खेल, पदक

Bhawina Ben Patel

 भाविनाबेन पटेल की जीवनी, खेल, पदक                  और उपलब्धियां


भाविना बेन पटेल टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। मात्र एक वर्ष की अवस्था में ही वह पोलियो से ग्रस्त हो गई , लेकिन उन्होंने कभी जिन्दगी से हार नहीं मानी और व्हील चेयर पर होने के बावजूद भी उसने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता। आइए, इस लेख में भाविना बेन पटेल के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

भाविना बेन पटेल का पूरा नाम भाविना हंसमुख भाई पटेल है। उनकेे पिता जी हंसमुख भाई देशमुख एक बिजनेस मैन हैं। भाविना का जन्म 06 नवंबर 1986 को गुजरात के मेहसाणा के सुधियां नामक गांव में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा का विस्तृत विवरण तो उपलब्ध नहीं है लेकिन उन्होंने Blind people association  से पढ़ाई की थी, इसकी जानकारी प्राप्त है।


भाविना बेन पटेल का नीक नेम भाविना है। जब भाविना मात्र एक वर्ष की थी तो कहीं गिर गई थी और उसे पोलियो ने अपना शिकार बना डाला। भाविना के माता-पिता ने आपरेशन करवाया लेकिन सफलता नहीं मिली। भाविना बेन पटेल हार मानने वाले में नहीं थी और उसने व्हील चेयर पर बैठ कर टेबल टेनिस खेलना शुरू किया। ललन दोषी और तेजल बेन लाखिया भाविना के कोच हैं।

भाविना बेन पटेल


भाविना विवाहित है। उसके पति निकुल पटेल एक बिजनेस मैन हैं। उन्होंने भाविना का हमेशा उत्साह वर्धन किया है। खेल के अलावा घूमने और पशुपालन में भी उसकी गहरी रुचि है।


भाविना बेन पटेल शुरू से ही एक उत्तम श्रेणी की टेबल टेनिस खिलाड़ी रही है। उन्होंने कई नेशनल और इंटरनेशनल पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 2013 में women s single's class 4 at the Asian para table tennis championships में सिल्वर मेडल जीता। 2017 में चीन में ब्रोंज जीता। 2020 में टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर जीतकर देश का नाम रौशन किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रेमचंद के जीवन पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर premchand MCQ answer

आशा भोंसले का जीवन परिचय: संगीत की दुनिया की 'वर्सेटाइल' रानी

शहीद रामप्रसाद बिस्मिल , Shahid Ramprasad Bismil , biography